{"_id":"5bf98f87bdec2241ce726002","slug":"141543081863-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से भाकियू में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से भाकियू में आक्रोश
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से भाकियू में आक्रोश
रेहड़। बादीगढ़ में शनिवार को हुई भाकियू की बैठक में मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत ने कहा कि क्षेत्र में हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे प्राधिकरण और लोनिवि ने शाहपुर रजवाहे को ध्वस्त कर दिया है, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं विद्युत आपूर्ति ठीक से न होने से किसान ट्यूबवेल से भी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को छह-सात घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। गांव हर्रायवाला, उदयपुर, सादकपुर, सुआवाला में विद्युत की जर्जर लाइन लटकी हुई है, जो हादसों का सबब बनी है। निगम को कई बार अवगत कराने के बाद भी नई विद्युत लाइन भी चालू नहीं की गई। बैठक में जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक, पुुखराज सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, जयकुमार, सरदार मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, एक्सईएन अरुण कुमार का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।