{"_id":"5b43b5054f1c1b0a278b5779","slug":"141531163909-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन की कराई गई पुताई, अपडेट कराया जाएगा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन की कराई गई पुताई, अपडेट कराया जाएगा बोर्ड
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन की कराई गई पुताई, अपडेट कराया जाएगा बोर्ड
अफजलगढ़। ‘सरकार बदली पर शिक्षा विभाग को ज्ञान नहीं’ शीर्षक के साथ अमर उजाला समाचार पत्र में खबर प्रकाशित की गई थी। इसका संज्ञान लेने के बाद गांव सुआवाला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संकुल प्रभारी ने विद्यालय भवन की पुताई करा दी और त्रूटिपूर्ण लिखे बोर्ड को भी साफ करा दिया।
दरअसल, गांव सुुआवाला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक किशोरी सिंह हैं और संकुल प्रभारी की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास है। इस विद्यालय की दीवार पर चस्पा बोर्ड में सामान्य ज्ञान की कई बातें गलत लिखी हुई थीं। अमर उजाला में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इस मामले में संकुल प्रभारी का कहना है कि उनके विद्यालय में भवन पुताई का काम पिछले कई महीने से चल रहा है। अभी पेंटर नहीं मिला है, पेंटर के मिलते ही फिर से विद्यालय भवन की दीवार को सामान्य ज्ञान की बातों से अपडेट कर लिखवा दिया जाएगा। पुताई कार्य उनके स्तर से नहीं हो रहा है। गांव का प्रधान ही पुताई करा रहा है। बीईओ सुनील डबराल ने ब्लाक के सभी शिक्षकों से विद्यालय की दीवारों पर लिखी सामान्य ज्ञान की जानकारी को अपडेट कराने का निर्देश दिया है।