{"_id":"5b352e2a4f1c1b2b428b73ed","slug":"141530211882-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना 355","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना 355
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंचा पैसा
बिजनौर। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में 3558 परिवारों को घर मिल गए हैं। लेकिन इनमें से 78 आवासों का पैसा शासन द्वारा भेजने के बाद भी लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंचा है। शिकायत के बाद इसकी जांच लखनऊ की टीम करेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी दो श्रेणी में संचालित है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक वीके श्रीवास्तव के अनुसार योजना में पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आता है। ग्रामीण क्षेत्र में 3649 आवास बनने थे। इनमें 3558 आवास बन गए हैं। मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 296, अफजलगढ़ में 27, धामपुर में 135, स्योहारा में 36, हल्दौर में 220, जलीलपुर में 622, किरतपुर में 487, कोतवाली देहात में 478, नजीबाबाद में 703, नहटौर में 57 और नूरपुर में 495 आवास बने हैं।
जिले में 78 लाभार्थी ऐसे मिले हैं जिनकी पहली और दूसरी किश्त खातों में भेजने की बात कही गई है। परंतु रकम लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंची है। इस मामले में जांच बैठ गई है। देखा जा रहा है कि यह पैसा कहां रुका हुआ है। वहीं शहरी क्षेत्र में मकान बनाने का काम डूडा द्वारा किया जा रहा है। डूडा के परियोजना निदेशक नरेंद्र मिश्र के अनुसार 781 लाभार्थियों को पहली किश्त दी गई है। इनमें 261 लाभार्थियों का प्रथम लेवल का काम पूरा हो गया है, इनकी दूसरी किश्त भेजी जा रही है।
विज्ञापन
यह है प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन किश्तों में रुपये मिलते हैं। पहली किश्त में 40 हजार, दूसरी में 70 हजार और तीसरी किश्त में 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा मनरेगा में अलग से मजदूरों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। मकान बनने के साथ-साथ यह किश्त पात्रों को दी जाती हैं।