{"_id":"5a78a4b84f1c1bef7b8b594e","slug":"141517855928-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना माफियाओं पर नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना माफियाओं पर नकेल
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर। चीनी मिल चांदपुर के जलीलपुर गन्ना क्रय केंद्र पर माफिया का गन्ना तौले जाने की सूचना पर पहुंचे गन्ना प्रबंधक ने अपने सामने किसानों के गन्ना की तौल कराई। एक पर्ची पर नियमानुसार केवल 20 क्विंटल गन्ना तौला गया।
गन्ना पर्चियों के असमान वितरण पर समय-समय पर उंगली उठती रही है। आरोप है कि चांदपुर चीनी मिल के जलीलपुर गन्ना क्रय केंद्र पर माफिया की सक्रियता के चलते आम किसानों का गन्ना नहीं तुल पा रहा था, जबकि कुछ चुनिंदा किसानों को खूब पर्चियां मिल रही हैं। सोमवार को चांदपुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक जेएस विश्नोई ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर जलीलपुर गन्ना क्रय केंद्र पर अपने सामने तौल कराई। बहुत से किसानों की ट्रॉली में नियमानुसार 20 क्विंटल से अधिक गन्ना भरा हुआ था। गन्ना प्रबंधक ने उनसे केवल नियमानुसार 20 क्विंटल ही गन्ना लिया। इसे लेकर कुछ देर को विवाद के चलते तौल बंद रही। गन्ना प्रबंधक जेएस विश्नोई ने कहा रोजाना गन्ना तौल नियमानुसार ही की जाएगी। सब किसानों का गन्ना नियमानुसार ही लिया जाएगा।