{"_id":"59fb63d74f1c1bd9538baa1b","slug":"141509647319-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से व्यक्ति की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से व्यक्ति की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से एक की मौत, एक दर्जन से अधिक बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
मौसम में ठंडक होने के बाद भी बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। मोहल्ला खत्रियान में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
शहर में रामलीला ग्राउंड के निकट मोहल्ला खत्रियान निवासी कलवा पाल को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसका उपचार पहले तो क्षेत्र के निजी चिकित्सकों से कराया। लेकिन आराम नहीं होने पर उसको मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसको डेंगू की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार कलवा की लगातार प्लेटलेट्स कम हो रही थीं। बुधवार की रात उपचार के दौरान मेरठ के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले की झालू रोड स्थित पाल क्षत्रिय नगर निवासी कलवा की बहन निर्मला की बुखार से ही दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। मोहल्ले में भगत जी, राकेश, कौशल्या, मनोज, साजन सिनेमा के निकट रहने वाले योगेंद्र पाल, अनीता, विशाल शर्मा, अमित समेत कई लोग बुखार की चपेट में हैं। मोहल्लेवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगवाकर बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की मांग की है। उधर, सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने बताया कि चिकित्सकों की टीम भेजकर वहां बुखार पीड़ित लोगों की जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव भी कराया जाएगा।