{"_id":"596e564e4f1c1bac178b4937","slug":"141500403278-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी फीस के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी फीस के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ी फीस के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा
बिजनौर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वर्धमान कॉलेज में फीस वृद्धि और प्रोस्पेक्टस शुल्क में की गई वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिषद की ओर से प्राचार्य को दिए मांग पत्र में बढ़ी फीस और प्रोस्पेक्टस शुल्क को अविलंब वापस कराने की मांग की है।
वर्धमान कॉलेज में प्रवेश शुरू होते ही छात्र संगठन भी हरकत में आ गए हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित राजपूत के नेतृत्व में छात्र वर्धमान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी एम जैन से मिले। छात्रों ने प्राचार्य को एक मांग पत्र भी सौंपा। पत्र में कहा गया है कि विगत कई वर्षों से छात्रों के प्रवेश के लिए दिए जाने वाले प्रोस्पेक्टस का शुल्क 150 रुपये था। पर इस बार कॉलेज प्रशासन ने इसे दोगुना कर 300 रुपये कर दिया है। साथ ही सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए फीस में भी एक- एक हजार रुपये की वृद्धि करने की बात कही है। छात्रों ने प्राचार्य से बढ़ी फीस को अविलंब वापस करने की मांग की। इस मौके पर लोटन सिंह, पिंटू कुमार, अनुज सिंह, सुधाकर मलिक, शिवम चौधरी, अक्षय देशवाल सहित कई छात्र मौजूद रहे।