{"_id":"5942d4ed4f1c1bb8438b45ab","slug":"141497552109-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार को पंजीकृत 200 उपभोक्ता 30 जून तक कर सकेंगे बकाया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार को पंजीकृत 200 उपभोक्ता 30 जून तक कर सकेंगे बकाया जमा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पंजीकृत 200 उपभोक्ता 30 जून तक कर सकेंगे बकाया जमा
फोटो - 15एनजेडबी04आर
नजीबाबाद । विद्युत बिलों का बकाया एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज की छूट के आखिरी दिन करीब 35 लाख रुपये की धनराशि जमा की गई। योजना का लाभ उठाने के लिए बृहस्पतिवार शाम तक पंजीकरण कराने वाले करीब 200 उपभोक्ता 30 जून तक एकमुश्त बकाया जमा कर सकेंगे।
शासन ने अंतिम बार विद्युत बिलों में सरचार्ज माफी की छूट की योजना को क्रियान्वित किया। 15 अप्रैल से 15 जून तक के लिए शुरू हुई योजना में बकाया बिल एकमुश्त जमा करने पर शत-प्रतिशत सरचार्ज की छूट की घोषणा की गई थी। योजना के अंतिम दिन विद्युत निगम के विभिन्न काउंटरों पर बकाएदारों ने अपने-अपने बिलों का भुगतान कर योजना का लाभ उठाया। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक नजीबाबाद डिवीजन में करीब 35 लाख रुपये विद्युत बकाएदारों से जमा किए गए। उन्होंने बताया कि योजना के अंतिम दिन करीब 200 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है। एक हजार रुपये की धनराशि जमा कराकर उन्होंने पंजीकरण कराया। एसडीओ ने पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं की बकाया धनराशि 30 जून तक जमा किए जाने की जानकारी दी। आदर्शनगर बिजलीघर पर अपने-अपने बिजली बिलों को लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिलों में गलती सही कराने के साथ विभिन्न शंकाओं का निराकरण कराया। विद्युत निगम की ओर से 105 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।