फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   140 crore transactions affected by banks strike

बैंकों में हड़ताल से 140 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Thu, 27 Dec 2018 12:09 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 27 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
140 crore transactions affected by banks strike
बिजनौर में हड़ताल के दौरान खाली पड़ा एसबीआई। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बैंकों के विलय और वेतन समझौता लागू न होने के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक शाखाओं पर बुधवार को ताले लटके रहे। बैंकों में हड़ताल से 140 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित रहा। हालांकि एटीएम में नगदी होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन





एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदि में ताले लटके रहे। बैंक कर्मचारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले एसबीआई मुख्य शाखा पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। संगठन के एजीएस अनिल विश्नोई ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से गलत फैसले ले रही है। बैंकों में पहले से ही स्टाफ कम है। बैंकों के विलय से कर्मचारी और उपभोक्ता दोनों को परेशानी होगी। यह फैसला बैंक और कर्मचारी दोनों के हित में नहीं है।
विज्ञापन




 कहा कि नवंबर 2017 में लागू होने वाला वेतन समझौता अब तक लागू नहीं किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अहंकार त्याग देना चाहिए वर्ना जो नुकसान तीन राज्यों में उठाना पड़ा है वही कीमत दूसरी जगह उठानी पड़ेगी। बैंक कर्मचारी एक साथ खड़े रह कर हर तानाशाही का विरोध करेंगे। इस दौरान संदीप कुमार, अजेंद्र, निशिकांत, समिरन पाल, अशोक कुमार, अरविंद शर्मा, आलोक आर्य, बलदेव सिंह, मोहित कुमार, सोमपाल आदि मौजूद रहे। वहीं, नगीना में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। हड़ताल रहने के कारण बैंकों में लेन-देन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंकों में लटके ताले, ग्राहक परेशान
नजीबाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर एसबीआई, पीएनबी सहित सभी राष्ट्रीकृत बैंकों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। क्रिसमस और रविवार अवकाश के अतिरिक्त एक सप्ताह में दो बार बैंकों की हड़ताल होने सेे ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर एसबीआई नजीबाबाद, एसबीआई मुख्य मार्केट, आदर्श नगर, साहनपुर और भागूवाला शाखाओं पर ताले लटके रहे। एसबीआई की मुख्य ब्रांच पर जोनल सेक्रेट्री सुदेश राजपूत, मनोज कुमार, पायल जैन, सोमपाल, वासुदेव ने सरकार की बैंक कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। कई बैंकों के विलय और वेतन वृद्धि न करने के विरोध में एसबीआई मेन मार्केट शाखा के ललित कुमार, राजेंद्र सिंह, आदर्श नगर शाखा के दीपक कुमार, भागूवाला के सुनील कुमार, साहनपुर के रजत विश्नोई, अतुलेश कुमार ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, पंजाब बैंक सहित अन्य बैंकों में भी कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से गत एक सप्ताह में चार अवकाश होने पर ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed