फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टैंकर के नीचे दबकर वेल्डर की मौत

टैंकर के नीचे दबकर वेल्डर की मौत

Sun, 05 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
टैंकर के नीचे दबकर वेल्डर की मौत
टैंकर से दबकर वेल्डर की मौत
विज्ञापन

नगीना। नगीना-धामपुर मार्ग पर फोरलेन के कार्य में लगे एक बीस वर्षीय वेल्डर की पानी के टैंकर के बोल्ट कसते समय टैंकर के पहिये के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। साथियों द्वारा सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के संबंध में मृतक के पिता की ओर से टैंकर चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरी निवासी मेजर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र हरप्रीत सिंह फोरलेन के लिए चल रहे निर्माण कार्य में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ग्राम कालाखेड़ी रोड पर खड़े पानी के टैंकर के नीचे लेट कर उसके बोल्ट कस रहा था। अचानक टैंकर चालक ने टैंकर चला दिया। इस कारण वेल्डर हरप्रीत की टैंकर के पहिये के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरप्रीत को सीएचसी लाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ फैज हैदर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक वेल्डर के परिजन व परिचित भारी संख्या में सीएचसी नगीना पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. गजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सत्यजीत गुप्ता पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। घटना के संबंध में मृतक के पिता मेजर सिंह की ओर से टैंकर चालक सुनील कुमार के विरुद्ध पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी ओर घटना के बाद टैंकर चालक मौके से टैंकर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका इकलौता बेटा था। बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं घटना के बाद हाईवे फोरलेन पर चल रहा निर्माण कार्य पूरे दिन बंद रहा। परिवार के लिए रोजी रोटी कमाने वाला एक मात्र यही सहारा था। बूढ़े पिता का रोते-रोते बुरा हाल है। इधर थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार का कहना है मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


फोरलेन निर्माण में हो चुकी तीन की मौत
नगीना। नगीना-धामपुर मार्ग पर हो रहे फोरलेन के निर्माण कार्य में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी के अधिकारी मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। छह माह पूर्व गांव कालाखेड़ी के पास एक जेसीबी मशीन की चपेट में आकर एक 20 वर्षीय युवक बदायूं निवासी की मौत हो गई थी, मृतक के परिजनों ने जेसीबी के ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट नगीना थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन बाद में मामले में दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला रफा-दफा हो गया। तीन माह पूर्व नगीना मुंसिफी कार्य करने वाले अधिवक्ता देवेंद्र कुमार की नगीना नहटौर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। तीसरा हादसा शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कालाखेड़ी गांव के चल रहा निर्माण कार्य के दौरान पानी से भरे टैंक की मरम्मत करते समय बीस बर्षीय युवक हरप्रीत की टैंकर के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed