फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी रहना होगा तैयार

खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी रहना होगा तैयार

Sat, 15 Jun 2019 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी रहना होगा तैयार
खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी रहना होगा तैयार
विज्ञापन

नगीना। अमर उजाला फाउंडेशन के मिशन अपराजिता अभियान के तत्वावधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण से ही राष्ट्र सशक्त बनता है। छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने व विपरीत परिस्थितियों में भी साहस के साथ काम करना चाहिए। खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी छात्राओं को खुद को तैयार रखना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अपराजिता अभियान के तहत नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की वचनबद्धता की शपथ भी दिलाई।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को एमएम इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में थाना प्रभारी निरीक्षक आईपीएस अधिकारी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि भारत की बेटियों ने प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के शिखर को छूकर पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में कल्पना चावला, एथलेटिक्स में पीटी ऊषा, कॉरपोरेट क्षेत्र में इंदिरा नूई, राजनीति में स्व.इंदिरा गांधी समेत तमाम क्षेत्रों में भारत की बेटियों ने उच्चतम सफलता के वो कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिनपर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटियों को इनसे प्रेरणा लेकर उस मानसिकता से बाहर आना चाहिए कि महिला अबला है। महिला तो सबसे सशक्त है, सबला है। किसी भी छात्रा, युवती, महिला को यदि कोई मनचला परेशान करे तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना दें अथवा डायल 100 या सीधे किसी भी पुलिस अधिकारी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर बताएं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी मनचले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। आईपीएस अधिकारी सत्यजीत गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में चुनाव एक महापर्व होता है। हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनकर संसद या विधानसभा में भेजने का काम करते हैं जो हमारे क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के सामने उठा कर उनका समाधान करते हैं। इसलिए लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह मतदान करने के लिए अपने माता-पिता, परिजनों व आसपास के लोगों से जिद करेंगी और 18 अप्रैल को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगी। आईपीएस सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं को अपराजिता अभियान के तहत नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की वचनबद्धता की शपथ भी दिलाई। पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान की अध्यक्षता व गौरव गोयल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार, प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा, सचिन रुहेला, शेख़ मुनीर आलम, जहीर अनवर, रामकुमार सिंह, बृजमोहन, शाहिद अली, सोमदेव, तबस्सुम, हीना, अक्शा नाज, नाजिया, सोनम का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान
सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के टिप्स देने के साथ-साथ यातायात के नियमों का पालन करने की सीख भी दी। कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें हर वर्ष लाखों लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलाने चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाएं। दुपहिया वाहनों को चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं और कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मबल विकसित करने का सराहनीय प्रयास
एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा की यह छात्राओं के अंदर आत्मबल विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। अमर उजाला ने पुलिस पाठशाला का आयोजन कर अच्छा काम किया है।

छात्राओं को मिली प्रेरणा
शिक्षिका अक्शा नाज का कहना है कि अमर उजाला सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इससे छात्राओं को प्रेरणा मिलती है।
----
पता चला अपराजिता का अर्थ
छात्रा सिदरा ने कहा की अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सत्यजीत गुप्ता की बात सुनकर अपने अधिकारों की जानकारी मिली और अपराजिता के अर्थ का पता चला।

अपराजिता से मिलेगी प्रेरणा व ऊर्जा
छात्रा अकतशा का कहना है कि आत्मबल तो हर लड़की में होता है, लेकिन पुरुष प्रधान समाज होने की बात सुन-सुन कर लड़कियां जवाब देने में संकोच करती हैं। अपराजिता जैसे कार्यक्रम अन्याय का जवाब देने की प्रेरणा व ऊर्जा मिलती है। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास को सराहा।

अधिकारों की मिली जानकारी
छात्रा महक का कहना है कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में यातायात के नियमों की जानकारी मिली तथा अपने अधिकारों के प्रति सचेत होने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा की नारी का सही मायने में सशक्तिकरण तभी होगा जब लड़कियां उच्च शिक्षित होंगी।

आत्मनिर्भर बनने की मिलेगी प्रेरणा
छात्रा इकरा बेबी का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास की तारीफ की।

सराहनीय पहल
छात्रा वरीशा अंजुम ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया। कहा कि लड़कियों के प्रोटेक्शन के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा जिन कानूनों की जानकारी दी गई, उनसे मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब वे अन्य महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी।

अमर उजाला समाज का मार्गदर्शक
छात्रा कविता का कहना है कि अमर उजाला एक अखबार ही नहीं बल्कि समाज को दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक भी है। अपराजिता अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अमर उजाला को धन्यवाद कहा।


मनचलों को देना होगा मुंहतोड़ जवाब
छात्रा रुक्मिणी का कहना है कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आवारा व मनचलों लड़कों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। इसके लिए लड़कियों को आत्मबल से सशक्त होना होगा। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत हुई पुलिस पाठशाला से लड़कियों को ऊर्जा व प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed