फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध कच्ची शराब खिलाफ चलाया अभियान

आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध कच्ची शराब खिलाफ चलाया अभियान

Wed, 20 Mar 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध कच्ची शराब खिलाफ चलाया अभियान
छापामारी कर 170 लीटर शराब पकड़ी
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। लोकसभा चुनाव और होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रखा है। एसआई साहब सिंह, सुमित सिंह नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुलालवाली के जंगल से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गुलालवाली निवासी गुरमेल सिंह को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
उधर, एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, एसआई रजनीश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तहसील के गांव कबाड़ीवाला में छापामारी की। छापामारी के दौरान आबकारी विभाग ने गांव के धर्मपाल सिंह के घर से चालिस लीटर कच्ची शराब बरामद की। एसडीएम के नेतृत्व में छापामारी से गांव में हड़कंप मच गया। आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने कबाड़ी वाला के बाद प्रदीप कुमार, तेजपाल, रजनीश के साथ गांव दाऊदपुर नन्हेड़ा, वीरपुर, चौगांवा और ताहरपुर के जंगल में छापामारी की। टीम के पहुंचने से पहले शराब माफिया मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग ने सोमवार को ताहरपुर के जंगल में छापामारी कर 110 लीटर कच्ची शराब और 1500 लीटर लाहन बरामद किया। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, सीओ महेश कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने जनता से कच्ची शराब का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

नांगलसोती में आबकारी निरीक्षण वीरेंद्र सिंह के निदर्शन में टीम ने नांगलसोती के जंगल में छापामारी कर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस को मौके से 1000 लीटर लाहन और शराब बनाने के उपकरण मिले। पुलिस ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed