{"_id":"5c92766fbdec22144c1926d0","slug":"131553102447-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामूर्खाधिराज की उपाधिया वितरीत की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामूर्खाधिराज की उपाधिया वितरीत की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाखनंदन विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह
धामपुर। वैशाखनंदन विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महामूर्खाधिराज की उपाधि से पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को नवाजा गया। होली की पूर्व संध्या पर वैशाखनंदन विश्वविद्यालय धामपुर समिति की ओर से दीक्षांत समारोह का आयोजन कर कार्यक्रम में मुुर्खाधिराज, महामूर्खाधिराज आदि उपाधियों से अतिथियों को अलंकृत किया जाता है। इस बार 24 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन भगत सिंह चौक के निकट धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम में महामूर्खाधिराज की उपाधि वितरीत की गई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को महामूर्खधिराज की उपाधि से नवाजा गया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आज की तनावपूर्ण जिंदगी में इस प्रकार के आयोजनों से राहत मिलती है। डॉ. इंद्रदेव सिंह को मूर्ख शिरोमणि, राजेश दीपक को महामूर्ख मंडलेश्वर, श्रीकांत शर्मा को मूर्ख भास्कर, रवि चौधरी को महामूर्खानंद, रजनीश शर्मा को मूर्खाचार्य, दिनेश नवीन को मूर्खालंकार, डॉ. दीप सौरभ को महामूर्ख की उपाधियों से विभूषित किया। इस अवसर पर नगर के कवियों ने कविता पाठ से सबको खूब हंसाया। शकुंतला शिशु लोक अनाथ आश्रम के बच्चों से होली जमकर खेेलकर आनंद लिया। अध्यक्षता डॉ. इंद्रदेव सिंह और संचालन अरुण शर्मा अरुण ने किया।