फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में कुष्ठ के मिले 66 नए मरीज

जिले में कुष्ठ के मिले 66 नए मरीज

Thu, 14 Mar 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिले में कुष्ठ के मिले 66 नए मरीज
जिले में कुष्ठ के मिले 66 नए मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में डोर-टू-डोर चलाये गए कुष्ठ रोगी खोज अभियान में 66 नए मरीज खोजे गए हैं, जबकि 473 मरीजों का पहले से ही उपचार चल रहा है।

कुष्ठ रोग माइक्रो बैक्टेरियम लेप्रै नामक जीवाणु से फैलता है। यह नाक की अस्तर, ऊपरी श्वसन पथ और चरमपंथियों में नसों से प्रभावित होते हैं। कुष्ठ रोग तंत्रिका क्षति, मांसपेशी कमजोरी और त्वचा पर घाव पैदा करता है। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 15 से 28 फरवरी तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में 3220 टीम लगाई गई थी। इनकी निगरानी के लिए 657 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। केंद्र सरकार कुष्ठ रोग को समूल नष्ट करने के लिए चिंतित है। इसके लिए सरकार तरह तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराकर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रही है। सरकार कुष्ठ रोग को मिटाने के लिए एमडीटी नामक दवा चला रही है। यह दवा जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। जिला कुष्ठ अधिकारी रोहताश कुमार ने बताया कि शरीर पर हल्के पीले या लाल रंग के सुन्न चकते होने पर अथवा तंत्रिकाओं में दर्द होने पर रोगी को खोजी दल प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर मरीजों को दवा दिलाएंगे। इस अभियान 66 मरीज खोजे गए हैं, जबकि 473 का पहले से ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed