{"_id":"5c797a9dbdec2259c53e23ed","slug":"131551465117-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफाबाद भज्जावाला मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसफाबाद भज्जावाला मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन से भज्जावाला जाने वाले मार्ग की खस्ताहाल हालत को लेकर गांववासियों ने लोनिवि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर हर समय कीचड़ पसरा रहता है। मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। स्कूली बैन तक मार्ग से होकर गांव में अंदर तक नहीं पहुंच पाती है।
शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने लोनिवि के एक्सईएन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि गांव का एक किमी मार्ग पूरी तरह से कच्चा व बदहाल हो चुका है। दशकों पहले मार्ग का निर्माण हुआ था। तब से न तो किसी जनप्रतिनिधि ने सुध ली, न ही लोनिवि ने इसकी मरम्मत करना गवारा किया। उपेक्षा के चलते मार्ग में दो से तीन फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग से वाहन लेकर गुजरना दूभर हो गया है। किसान मार्ग की बदहाली की वजह से गन्ने की आपूर्ति तक सेंटर पर नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन मार्ग पर गन्ने से लदे वाहन पलट जाते हैं। किसानों को समस्या से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही मार्ग का निर्माण न होने पर एक्सईएन के घेराव की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में राजेश, राकेश कुमार, शिवराम सिंह, जयप्रकाश सिंह, पवन कुमार, दौलत राम आदि रहे। प्रधान पति मनोज कुमार का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय विधायक व सांसद से मार्ग निर्माण कराए जाने की मांग की जा चुकी है। मगर अभी तक इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोनिवी के सहायक अभियंता राजीव गौतम का कहना है कि समस्या संज्ञान में है। शीघ्र समस्या का समाधान कराये का प्रयास किया जाएगा। स्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है।