फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का आह्वान किया

समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का आह्वान किया

Wed, 27 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का आह्वान किया
नूरपुर। यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट की बैठक में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के साथ ही समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिए जाने का आह्वान किया गया। मोहल्ला बंजारान में हुई बैठक को संबोधित करते हुए फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष तसलीम अहमद ने कहा शिक्षा से तरक्की का रास्ता निकलता है। समाज को मजबूत बनाने के लिये अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर एक अच्छा नागरिक बनाना होगा। यदि समाज के लोग शिक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तभी बेहतर देश व समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने समाज के शैक्षिक व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करके उन्हें भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बैठक में शामिल लोगों से समाज में फैली अनेक प्रकार की कुरीतियों को दूर करने की अपील करते हुए कहा कि शादी विवाह के मौके पर की जाने वाली फिजूलखर्ची व गलत रस्मात से बचना चाहिए। उन्होंने तीन मार्च को लखनऊ में होने वाले संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में समाज से बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। मुजम्मिल इदरीसी, इफ्तेखार इदरीसी, इंतजार इदरीसी, कारी इमरान, मुजफ्फर इदरीसी, अतीक अहमद, मौहम्मद आसिफ, आबिद, रईस अहमद, नजीर, मंसूर, शरीफ, नवाब अली, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed