फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डाकघरों की एलईडी बल्ब बिक्री हुई फ्यूज

डाकघरों की एलईडी बल्ब बिक्री हुई फ्यूज

Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
डाकघरों की एलईडी बल्ब बिक्री हुई फ्यूज
डाकघरों की एलईडी बल्ब बिक्री ठप
विज्ञापन

बिजनौर। डाकघरों में एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे बिक्री की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। शासन के निर्देश पर जिले के 12 डाकघरों को बिक्री केंद्र बनाया गया था। विभागीय कार्यों के साथ-साथ डाककर्मियों को यह कार्य भी सौंपा गया था। लेकिन उम्मीद के अनुरूप डाकघरों में काम नहीं हो पा रहा है।

केंद्र सरकार ने डाकघरों के माध्यम से लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रखी हैं। शासन के निर्देश पर डाक विभाग ने ऊर्जा संरक्षण के लिए विद्युत निगम के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही थी। इस बातचीत के दौरान एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे आदि छूट के साथ बिक्री करने की बात कही थी। अफसरों के मुताबिक शासनादेश के अनुसार जिले के 12 डाकघरों को एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे बिक्री केंद्र बनाया गया था। इनमें प्रधान डाकघर बिजनौर, मुख्य डाकघर धामपुर, नजीबाबाद, चांदपुर, किरतपुर, नगीना, शेरकोट, अफजलगढ़, स्योहारा, नहटौर, नूरपुर, हल्दौर उप डाकघर शामिल हैं। लोगों का कहना है कि अधिकांश डाकघरों में एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट आदि सामान मिलता नहीं है। उपभोक्ता विवेक चौधरी, शमीम अहमद आदि ने बताया कि यदि यह सामान डाकघर में मिलता भी है तो ज्यादा दिन तक नहीं चल रहा है। एलईडी आदि सामान गारंटी पीरियड से पहले ही खराब हो रही हैं। डाक अधीक्षक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। सभी पोस्टमास्टर को इसके लिए टारगेट दिया जाएगा। टारगेट पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed