{"_id":"5c1a8bc8bdec22571a17bf85","slug":"131545243592-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: फैसल सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: फैसल सिद्दीकी
Wed, 19 Dec 2018 11:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री : फैसल सिद्दीकी
स्योहारा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री फैसल सिद्दीकी के नगर आगमन पर स्वागत किया गया। मोहल्ला शेखान में नगर अध्यक्ष मोहम्मद अकरम के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फैसल सिद्दीकी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी मतों से चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी ही पुन: केंद्र की सरकार में प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने दूसरे दलों की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारों ने देश में जाति, बिरादरी, धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। जबकि भाजपा ने बिना भेदभाव और जाति बिरादरी को दर किनार कर देश को विकास की लाइन में खड़ा किया है।