फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खादर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया हालात का जायजा

खादर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया हालात का जायजा

Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खादर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया हालात का जायजा
अमरोहा। खादर सहित जिले भर में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ल रहा है। खादर क्षेत्र में बुखार से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं। हालातों का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दौरा कर तैनात की गई टीमों के कार्यों की समीक्षा के बाद कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. रमेशचंद्र शर्मा के निर्देशों पर सोमवार को एसीएमओ डा. गोपीलाल, डा. देवीदास और डा. विनोद कुमार ने खादर में जाकर चलाई जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने खादर में तैनात स्वास्थ्य टीमों के कार्यों की समीक्षा की और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान बाढ़ प्रभावित मुकारनपुर गांव में 130 मरीजों की जांच कर दवाइयां बांटी गईं। इसके अलावा रहरा और पौरारा के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं। खादर क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र चकनवाला, ढाको वाली, जाटो वाली सहित कई गांवों में जहां जलभराव के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पहुंचने में परेशानी हो रही है, वहां वाहन उपलब्ध कराने की प्रशासन से मांग की गई है।
विज्ञापन


दस टीमें कर रहीं कार्य
अमरोहा। सीएमओ डा. रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि खादर में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए दस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि बुखार के मरीजों को दवाई दी जा रही है और स्थिति पर लगातार ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। अभी तक किसी भी बीमारी के संक्रामक रूप से फैलने की सूचना नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed