{"_id":"5b95798e867a557fe86c2bc0","slug":"131536522638-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम की तैयारियों में जुटा पालिका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम की तैयारियों में जुटा पालिका प्रशासन
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मुहर्रम की तैयारियों में पालिका प्रशासन जुट गया है। मोहर्रम के जुलूस के मार्गों की गड्ढा भराई का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। जुलूस के रास्ते में जलभराव से निपटने को नगर पालिका के कर्मचारी लगे हुए हैं। इसके अलावा शहर के सभी इमामबाड़ों पर प्रकाश की व्यवस्था के मद्देनजर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जुलूस के रास्तों में पानी के टैंकर की व्यवस्था पालिका कराएगी।
निर्माण विभाग में जेई पंकज रस्तोगी ने बताया कि गड्ढों को भरकर रास्तों को समतल बनाने का काम रविवार तक निपटा लिया जाएगा। जलकल विभाग में जेई भीमराव अशोक ने बताया कि जुलूस के रास्तों में पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस की व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कर्मचारियों को निर्देश देकर तैयारियां मुकम्मल करने को कहा गया है।