{"_id":"5b49045c4f1c1b44748b47a8","slug":"131531511900-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब परिवारों को मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब परिवारों को मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आयुष्मान भारत मिशन के तहत जल्द ही गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। सरकारी और निजी अस्पतालों में गरीब परिवार इलाज करा सकेंगे।
शुक्रवार को सीएमओ रमेश कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन शुुरू किया जा रहा है। आर्थिक जनगणना के डाटा बेस में शामिल परिवारों को बीमा कराया जाएगा। डाटा बेस में शामिल परिवारों को पांच लाख की सीमा तक प्रति वर्ष प्रति परिवार फ्लोटर के आधार पर इलाज मिलेगा। सूचीबद्ध निजी एवं राजकीय चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। बताया गया कि इम्पैनल चिकित्सालयों में किए गए उपचार के भुगतान को सरकार जिम्मेदार है। इम्पैनल किए गए सभी चिकित्सालयों का भुगतान समय और नियमानुसार किया जाएगा।