फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क के जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क के जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क के जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रूखालू। मंगरौला गांव के लोगों ने जलभराव को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इन्होंने गांव के मुख्य रास्ते की बदहाली का मुद्दा उठाया। वहीं रास्ते को बनवाने की मांग उठाई। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य मार्ग हल्की बूंदाबांदी से ही तालाब में तब्दील हो जाता है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से पानी सड़क पर ठहर गया है। कई महीनों से पानी भरा होने से इसमें बदबू आ रही है। संक्रामक रोगों का खतरा पैदा हो गया है। आशंका है कि भारी बरसात में रास्ता और भी ज्यादा मुसीबत का सबब बन जाएगा। प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। ग्राम प्रधान जयकरन ने बताया कि सड़क को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपनी निधि से बनवाने का वादा किया है। सड़क बनवाने के लिए नाप तोल भी हो चुकी है। जल्द ही इसमें काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कमल सिंह, मनिपाल, मलखान, वीरपाल, पवन, जयपाल, बॉबी, नरेश, जसमाल, ललित, मूर्ति, गीता, मांगेराम, महेंद्र,भोले, नेमवती, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed