{"_id":"5b47aad94f1c1b9d288b613d","slug":"131531423449-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागड़पुर में युवा दिखाएंगे कबड्डी में दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागड़पुर में युवा दिखाएंगे कबड्डी में दमखम
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागड़पुर में युवा दिखाएंगे कबड्डी में दमखम
बिजनौर ।कबड्डी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए दमखम दिखाने का समय आ गया है। जिला कबड्डी संघ जिला स्तर की टीम का चयन करने को 15 जुलाई को जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर में खिलाड़ियों का चयन करेगी। चयनित खिलाड़ी 27 से 29 जुलाई को जिला गौतम बुद्ध नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिला कबड्डी संघ के जिला सचिव अरविंद कुमार व कोषाध्यक्ष खड़क सिंह ने बताया कि कबड्डी के ऐसे खिलाड़ी जिनकी आयु 30 जुलाई 2018 को 20 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऐसे खिलाड़ी 15 जुलाई को जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का जिला स्तर की टीम के लिए चयन किया जाएगा। जो खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे ,उन्हें राज्य स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई को जिला गौतमबुद्ध नगर में होनी है। जिला सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रायल 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर में होगा। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, हाई स्कूल की मार्कशीट अवश्य रूप से साथ में लेकर आएं। साथ ही ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी का वजन 70 किलोग्राम से कम होना चाहिए।