{"_id":"5b2a91fb4f1c1bed778b5117","slug":"131529516539-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
चांदपुर। गांव चेहला में खेत से चारा लेने जा रहे किसान की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को मुआवजे का एक लाख रुपये का चेक दिया।
गांव चेहला निवासी करीब 50 वर्षीय खुर्शीद सोमवार की सुबह बाइक से खेत पर पशुओं को लिए चारा लेने जा रहा था। परिजनों ने बताया कि गांव चेहला और इस्माइलपुर के बीच नहर के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार ढीला होकर जमीन पर लटक रहा था। बाइक के तार से टकराने पर बाइक में करंट आ गया। जिससे करंट लगने से खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से गांववासियों व परिजनों के विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाने की बात कही। मौके पर पहुंचे एसडीओ अजय शर्मा व जेई निर्मल कुमार ने मृतक के परिजनों को मुआवजे में एक लाख रुपये का चेक दिया। अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि एक लाख का मुआवजा दिया गया है। बाकी अभी पेपर कार्रवाई पूरी की जा रही है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।