फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रजवाहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्र

रजवाहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्र

Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
रजवाहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्र
रजवाहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन

स्योहारा(बिजनौर)। रजवाहे टूटने पर उसका पानी सैकड़ों बीघा जमीन में भर गया है। पानी भरने से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल चौपट हो जाएगी। गेहूं की बुवाई भी लेट होगी। किसानों में इसे लेकर रोष बना हुआ है।

गांव मेवाजट, हिरनपुरा, सदारन के पास से रजवाहा गुजर रहा है। रजवाहे में तीन दिन पहले फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया था। गांव वालों के अनुसार रजवाहे में पानी छोड़ने से पहले रजवाहे की सफाई नहीं की गई थी। इससे रजवाहे में कचरा आदि पानी का बहाव सही तरह से नहीं हो रहा था। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार रात को रजवाहे की साइड की मिट्टी कट गई और मेवाजट, हिरनपुरा, सदारन के खेतों में पानी भर गया। किसानों के सैकड़ों बीघा जमीन में पानी भर गया। जिन खेतों में गेहूं व सरसों की फसल बोई गई थी, उनका बीज पानी भरने से गल जाएगा। साथ ही जो किसान खेत से गन्ना जल्दी काटकर गेहूं बोने का प्रयास कर रहे थे, वे भी अब जल्दी से अपने खेत खाली नहीं कर पाएंगे। उनकी गेहूं की बुआई 15 दिन तक देरी से होगी। एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed