{"_id":"5a26db004f1c1b97678bfd83","slug":"131512495872-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों की वृद्धि के विरोध में बिलों की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों की वृद्धि के विरोध में बिलों की होली जलाई
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली दरों की वृद्धि के विरोध में बिल जलाए
कोतवाली देहात (बिजनौर)। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में वृद्धि समेत विभिन्न मांगों के विरोध में कोतवाली में प्रदर्शन किया और बिजली के बिलों की होली जलाई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नहटौर मार्ग पर जाम भी लगाया।
भाकियू भानु गुट ने किसानों नहटौर रोड स्थित यूनियन कार्यालय पर एकत्र हुए। किसानों ने कार्यालय पर ही एक बैठक को आयोजन किया। जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान चौधरी नरेश सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार ने बिजली की दरें दोगुनी कर दी हैं, जो किसान व जनहित में सही नहीं हैं। किसानों को बैंकों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, 60 वर्ष के ऊपर के किसान को पांच हजार रुपये पेंशन देने, नहरों में शीघ्र पानी छोड़ने समेत मांगों को लेकर एक ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह की अनुपस्थित में दरोगा रविंद्र कुमार भाटी को सौंपा। इसके बाद थाने के बाहर विद्युत दरों की वृद्धि के विरोध में बिजली बिलों की होली जलाई। इस दौरान चौधरी रूपराम सिंह, चौधरी अमरपाल सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान हमीदुल्ला, मेराजूद्दीन, मास्टर पितांबर सिंह, सुरेश कुमार, शौपाल सिंह, वीर सिंह, तकसीर अहमद, घसीटा सिंह, महेंद्र सिंह, कल्लू सिंह, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
भाकियू भानु ने किया ब्लाक पर हंगामा
हल्दौर(बिजनौर)। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला उपाध्यक्ष हरवीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को किसान ब्लाक कार्यालय में एकत्रित हुए और हंगामा किया। संगठन के नेता परशुराम का आरोप है कि सरकार ने विद्युत दरों में बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने के दाम मामूली बढ़ाए, जबकि बिजली की दरों में भारी इजाफा किया है। नहरें सूखी पड़ी हैं। किसान फसलों की सिंचाई करने को लेकर परेशान हैं। किसानों ने शफीपुर हीरा से चौहड़पुर मार्ग का निर्माण कार्य कराने, जर्जर तार बदलवाने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को पांच हजार रुपये पेंशन देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर डीएम के नाम एक ज्ञापन ब्लाक कार्यालय के लिपिक कामेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार, ग्राम प्रधान सतेंद्र कुमार, कौशल कुमार, परवीन सिंह, घसीटा सिंह, ऋषिपाल सिंह, रोहित कुमार, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।