फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा ने 11 नगर पालिका व पांच नगर पंचायत में किए प्रत्याशी घोषित

सपा ने 11 नगर पालिका व पांच नगर पंचायत में किए प्रत्याशी घोषित

Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सपा ने 11 नगर पालिका  व पांच नगर पंचायत में किए प्रत्याशी घोषित
सपा के 11 नगर पालिका, पांच नगर पंचायत में प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
सपा ने जिले की 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायत में हल्दौर नगर पालिका, साहनपुर नगर पंचायत को छोड़कर बाकी सब जगह अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दो जगह पुराने दिग्गजों के पर काटे गए हैं तो कई जगह नए चेहरों पर दांव खेला है।
सपा ने नगीना नगर पालिका से दो बार चेयरमैन रहे खलीलुर्रहमान की पत्नी ताहिरा का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के साले खालिद निसार की पत्नी शादाब जहां पर दांव खेला है। धामपुर से पूर्व चेयरमैन महमूद कस्सार का टिकट काट दिया है। अबुल कलाम अंसारी को टिकट दिया है। अफजलगढ़ पिछड़ा महिला सीट से पूर्व चेयरमैन जावेद विकास का टिकट काटकर इरशाद हुसैन की पत्नी शाहिदा इरशाद को टिकट दिया हैं। विधान सभा चुनाव में चांदपुर के सपा नेता शेरबाज पठान ने सपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस के टिकट पर वह विधानसभा का चुनाव लड़े थे। चांदपुर नगर पालिका से शेरबाज की पत्नी जीनत परवीन चेयरमैन थीं। शेरबाज पठान फिर से अपनी पत्नी के लिए सपा का टिकट हथियाने की जुगत में थे, पर उन्हें सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

चांदपुर नगर पालिका से मोहम्मद इलयास की पत्नी फहमिदा बेगम को टिकट दिया है। बिजनौर नगर पालिका की महिला सीट से सपा ने दिलशाद अंसारी की पत्नी रुखसाना परवीन, नहटौर नगर पालिका पर अब्दुल कदीर, बढ़ापुर नगर पंचायत से अब्दुल वली पर दांव खेला है। नगर पालिका हल्दौर, नगर पंचायत साहनपुर में में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। स्योहारा नगर पालिका में नईमुलहसन, नूरपुर से इरशाद की पत्नी फरीना इरशाद, किरतपुर से मन्नान, नजीबाबाद से मोअज्जम की पत्नी साबिया निशात उर्फ रेशम, शेरकोट से कमरूल इस्लाम की पत्नी शीवा परवीन, नगर पंचायत झालू से पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, मंडावर से पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आसिफ की पत्नी अफशा निगार, सहसपुर से मुनव्वर हुसैन की पत्नी नसरीन जहां, जलालाबाद से मोहम्मद याकूब की पत्नी फैमीदा आदि को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के दो खेमों में शह मात का खेल शुरू
बिजनौर। सपा में निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर शह मात का खेल शुरू हो गया है। पूर्व विधायक रुचि वीरा और विरोधी खेमे मेें टिकटों को लेकर रार चल रही थी। दो नगरपालिका में रुचि वीरा अपने चहेतों को टिकट दिलाने में कामयाब रहीं। बाकी दो में उन्हें मात खानी पड़ी हैं। बिजनौर, नगर पंचायत झालू में टिकट को लेकर पेंच फंसा था। अब झालू से सपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन पर ही दांव खेला है। रुचि वीरा ने यहां से सिकंदर आलम के टिकट पर मुहर लगवाई थी।

नगर पालिका
बिजनौर - महिला - रूखसाना परवीन
नजीबबाबाद - महिला - साबिया निशात उर्फ रेशम
नहाटौर - पिछड़ा वर्ग - अब्दुल कादिर
धामपुर - अनारक्षित - अब्दुल कलाम अंसारी
शेरकोट - पिछड़ा वर्ग महिला - शीवा परवीन
नगीना - महिला - शादब जहां
अफजलगढ़ - पिछड़ा वर्ग महिला - शाहिदा इरशाद
स्योहारा - अनारक्षित - नईमुल हसन
चांदपुर - महिला - फहमिदा बेगम
नूरपुर - पिछड़ा वर्ग महिला - फारीना इरशाद
किरतपुर - पिछड़ा वर्ग - मन्नान
हल्दौर - अनुसूचित जाति - घोषित नहीं

नगर पंचायत
झालू - सामान्य - राशिद हुसैन
मंडावर - महिला - अफशा निगार
जलालाबाद - पिछड़ा वर्ग महिला - फैमीदा
बढ़ापुर - पिछड़ा वर्ग - अब्दुल बली
सहसपुर - महिला - नसरीन जहां
साहनपुर - पिछड़ा वर्ग - घोषित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed