{"_id":"59fa1da84f1c1bd9798b98a0","slug":"131509563816-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग की बदहाली से गांववासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग की बदहाली से गांववासी परेशान
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग की बदहाली से गांववासी परेशान
रेहड़।
गांव दहलवाला जाब्तानगर मार्ग की खस्ता हालत से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। गांववासी जयपाल, दीपक, तेजपाल, कौशल, धर्मवीर, अशोक आदि का कहना है कि मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे हैं। वाहन लेकर निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों को लेने कोई वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता है। दो किमी की दूरी पैदल तय करने के बाद बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। मार्ग की बदहाली की वजह से डग्गामार वाहन भी नहीं चलते हैं। गांववासियों ने डीएम से जांच कर शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत की मांग की है।