{"_id":"59a1c8b34f1c1bed1d8b4969","slug":"131503774899-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी छात्र फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी छात्र फेल
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। धर्मवीर इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन टेकभनोलॉजी नूरपुर में परीक्षा में धांधलेबाजी का आरोप लगा है। संस्था ने वर्ष 2014 बैच के बीटीसी प्रशिक्षुओं को सामाजिक विषय की आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी को फेल कर दिया है। प्रशिक्षु अंकों में संशोधन की फरियाद लेकर डीएम से मिले हैं।
इंस्टीट्यूट के छात्र दिव्यांशी, किरण, दीपा, रेणु, नादिश, वासित, भानुप्रताप ले शनिवार को डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे बीटीसी बैच 2014 के चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षु हैं। आरोप है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा आयोजित तृतीय सेमेस्टर की सामाजिक अध्ययन की परीक्षा में सभी छात्रों को फेल कर दिया गया है। सामाजिक विषय में पूर्णांक 50 के स्थान में 25 में मूल्यांकन किया गया। इससे सभी छात्र फेल हो गए। संस्था की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है। छात्रों के अनुसार इससे उनका साल भी खराब हो सकता है। डीएम से कॉलेज की गलती का संशोधन कराने की मांग करने के साथ यह सुनिश्चित करने की फरियाद की गई है कि चतुर्थ सेमेस्टर में इस प्रकार की लापरवाही नहीं हो। डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। कॉलेज प्रबंधक मनोज चौहान का कहना है कि टाइपिंग गलती से ऐसा हुआ है। गलती सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।