फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमरोहा के आम ने पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार राज्य में मचाई धूम

अमरोहा के आम ने पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार राज्य में मचाई धूम

Thu, 06 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के आम ने पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार राज्य में मचाई धूम
प्रतिदिन तीस हजार क्विंटल आम की दूसरे राज्यों के लिए सप्लाई
विज्ञापन

डेढ़ सौ से दो सौ गाड़ी आम प्रतिदिन जाता है जिले से बाहर

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
फलों का राजा और अमरोहा की पहचान कहलाने वाला आम प्रदेश ही नहीं देश के कई राज्यों में अपने स्वाद की धूम मचाए हुए है। यहां का आम पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र राजस्थान, गुजरात, नागपुर, बिहार आदि राज्यों के लोगों को बहुत भा रहा है। इन राज्यों में अमरोहा के आम की भारी मांग है। जिसके चलते अमरोहा से प्रतिदिन तीस हजार क्विंटल आम इन राज्यों में भेजा जा रहा। इस कारोबार में लगे बड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। वर्तमान में दशहरी और लंगड़ा आम की सप्लाई बाहर के राज्यों के लिए की जा रही है। इसके बाद चौंसा और फजली आम की सप्लाई होगी।
अमरोहा जनपद आम के लिए प्रसिद्घ है। यहां का आम देश के कौने-कौने में अपने स्वाद की खुशबू भीखेरे हुए है। देश ही नहीं विदेशों में भी अमरोहा का आम अपनी छाप छोड़ चुका है। हर साल अमरोहा से विदेशों के लिए आम निर्यात होता है। इस कारोबार में लगे लोगों को काफी मुनाफा होता है। अमरोहा में इस बार आम का उत्पादन काफी कम रहा है। इसी लिए इस बार आम विदेेेश नहीं जा रहा है। लेकिन देश के कई राज्यों में अमरोहा का आम आज भी धूम मचाए हुए है। अमरोहा से प्रतिदिन तीस हजार क्विंटल यानी डेढ़ सौ से दो सौ गाड़ी आम बाहर राज्यों के लिए सप्लाई हो रहा है। इसमें पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी, महाराष्ट्र, राजस्थान, नागपुर, बिहार समेत विभिन्न राज्यों के लिए आम की सप्लाई हो रही है। उक्त राज्यों में आम की भारी मांग है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं आम व्यापारी
मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष व आम व्यापारी राजेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि इस बार आम का उत्पादन काफी कम हुआ है, बावजूद इसके देश के कई राज्यों में आम की भारी मांग है। अमरोहा जनपद से प्रतिदिन 150 से 200 गाड़ी आम की सप्लाई बाहर राज्यों के लिए हो रही है। अमरोहा से दशहरी, लंगड़ा आम भेजा जा रहा है। इसके बाद चौंसा और फजली आम भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed