{"_id":"594ac3934f1c1b465c8b4727","slug":"131498071955-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के जवान की हापुड़ में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के जवान की हापुड़ में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में कोहराम
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में घायल जवान ने दम तोड़ा
अफजलगढ़ (बिजनौर)।
गांव जटपुरा में आईटीबीपी के जवान की हापुड़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजकीय सैन्य सम्मान के साथ रामगंगा के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
गांव निवासी सतीश कुमार का 28 वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार गांव में छुट्टी बीता कर रविवार को अपनी ड्यूटी के लिए दिल्ली से ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से दिल्ली जा रहा था। देर शाम अज्ञात वाहन की हापुड़ मार्ग पर उसकी बाइक से टक्कर हो गई। उसे हापुड़ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पांच बजे तिरंगे में लिपटे शव को 11 आईटीबीपी के जवानों की बटालियन राजकीय सैन्य सम्मान के साथ शव को गांव में लाई। कमांडेंट प्रेम सिंह के अनुसार 2012 में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस 33 वीं वाहनी गुवाहाटी में लोकेश की पोस्टिंग हुई थी। लोकेश का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सैन्य सम्मान के साथ बेरखेड़ा रामगंगा घाट पर हुआ। अंतिम संस्कार में आईटीबीपी के कमांडेंट प्रेम सिंह, असिस्टेंट कमांडर प्रकाश चंद, रमेश सिंह, जीत लाल, मुन्ना, वीके, उमेश कुमार, पैमा, शेरपा,एम गोरा, पीयूष गुप्ता, अकरम मनी, बप्पा मुक्ति, विकास कुमार आदि लोग मौजूद रहे।