{"_id":"594188514f1c1bfb038b45a2","slug":"131497466961-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीसेफ की संवेदनशील स्थानों के एक लाख बच्चों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनीसेफ की संवेदनशील स्थानों के एक लाख बच्चों पर नजर
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत करीब पांच लाख बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाया जाएगा। इसमें 163 संवेदनशील स्थानों पर यूनिसेफ की नजर रहेगी।
जिले में 14 जून से 13 जुलाई तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जाएगा। नौ माह से पांच साल तक के करीब पांच लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जिले में 12 ब्लॉक है, इनमें करीब 163 स्थान संवेदनशील है। 163 संवेदनशील स्थानों के करीब बीस प्रतिशत बच्चों पर यूनिसेफ की नजर रहेगी। इसके लिए यूनिसेफ के दो जिला मोबाइलीजेशन व 20 ब्लॉक मोबाइलीजेशन कोआर्डिनेटर काम करेंगे। ये सभी बच्चों के माता-पिता के साथ मीटिंग भी करते हैं। विभाग द्वारा विटामिन ए की खुराक पिलाने के लिए करीब 2100 बूथ तैयार किए गए हैं। यह बूथ रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, ईंट भट्ठे आदि पर बनाए गए है। एसीएमओ एसके निगम ने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को इसलिए दी जाती है कि उनकी आंखें कमजोर नहीं हो पाए। यह नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को साल में दो बार दी जाती है।