फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अधिकरियों को जागरूकत, खाद्य व्यापारियों को नोटिस जारी

अधिकरियों को जागरूकत, खाद्य व्यापारियों को नोटिस जारी

Wed, 14 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अधिकरियों को जागरूकत, खाद्य व्यापारियों को नोटिस जारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

फोटो
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने शहर में जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया। जागरूकता अभियान में विभाग की टीम ने अधिकारियों को जागरूक किया। टीम ने खाद्य पदार्थ की दुकानों पर कई खामियां मिलने पर उन्हें चेतावनी दी व नोटिस भी जारी किए।

खाद्य विभाग ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत उन्होंने अधिकारियों को पंफलेट देखकर जागरूक किया। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पंफलेट में खाद्य पदार्थ में मिलावट की पहचान करने की जानकारी दी गई है। इसके माध्यम से कोई भी अपने घरों में आसानी से मिलावटी खाद्य पदार्थ की पहचान कर सकता है। कलक्ट्रेट में आए फरियादियों को भी पंफलेट बांटी गई। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने कलक्ट्रेट से लेकर रोडवेज बस स्टैंड के आस-पास स्थित होटल, मिठाई की दुकान व खाद्य पदार्थों की दुकान पर चेकिंग की। इस दौरान होटलों पर बासी सलाद रखा मिला, कूड़ेदान नहीं मिला। दुकान पर काम करने वालों के सिर पर टोपी व हाथ में दास्ताने नहीं मिले। खाद्य पदार्थ की दुकानों पर रखे प्रिंटिग पेपर व होटलों में फ्रिज में रखे खराब टमाटर को भी नष्ट कराया गया। विभाग की ओर से खाद्य व्यापारियों को चेतावनी दी गई, साथ ही नोटिस भी जारी किए गए। खाद्य विभाग की टीम में अभिहित अधिकारी विनोद कुमार, सीएफएसओ जेपी सिंह, एफएसओ तेज बहादुर, पीके जयंत, मोहित कुमार व एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed