फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   13 more coroners in the district

जिले में 13 और निकले कोरोना संक्रमित

Tue, 07 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
13 more coroners in the district
जिले में 13 और निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में चार साल की एक बच्ची सहित 13 लोग और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। नए मरीजों में गांव गजरौला शिव, हल्दौर क्षेत्र के गांव सिसौना का एक-एक, नूरपुर नगर की चार वर्षीय मासूम बालिका, यहीं का व्यक्ति, दो सीओ कार्यालय चांदपुर के पुलिसकर्मी सात लोग नजीबाबाद के शामिल हैं। जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 349 हो गई है। इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है, 247 लोगों ने कोरोना को हराया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 96 हो गई है।
अब तक जिले को लगभग 11 हजार 284 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से कुल 349 पॉजिटिव और 10 हजार 732 नेगेटिव आई हैं। इनमें से 234 सैंपल रिपीट किए गए थे। वर्तमान अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 96 हो गई है। अब तक 247 लोगों को चिकित्सा के उपरांत डिस्चार्ज किया जा चुका है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसके निगम के अनुसार रविवार की देर रात कुल 457 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन पॉजिटिव और शेष नेगेटिव आईं। छह रिपीट सैंपल की भी रिपोर्ट इसमें शामिल है। इसके अलावा चांदपुर सीओ ऑफिस के दो पुलिसकर्मियों सहित दस लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार की देर रात और सोमवार को कुल 13 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। नए मरीजों में कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव गजरौला शिव निवासी 20 वर्षीय युवक, हल्दौर थाने के गांव सिसौना का रहने वाला 22 साल का युवक और नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी चार वर्षीय मासूम बालिका की जांच रिपोर्ट रविवार की देर रात और सीओ कार्यालय चांदपुर के 36 और 32 वर्षीय पुलिसकर्मी, नूरपुर का 47 साल का व्यक्ति, नजीबाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 18 वर्षीय युवती, 13 साल की किशोरी, 40 साल की महिला, नजीबाबाद के ही मोहल्ला अदब सिटी कॉलोनी निवासी 25 साल की युवती, 50, 48, 49 साल के व्यक्तियों की सोमवार की शाम को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि सोमवार प्राप्त होने वाली पॉजिटिव मरीजों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। इन सभी मरीजों के परिजनों और इनके संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

मुंबई से लौटा था युवक, गांव सील कराया
गजरौला शिव। गांव गजरौला शिव का रहने वाला युवक मुंबई में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने घर लौटा था। सीएमओ ने बताया कि इसके संपर्क में आए उसके परिजनों और अन्य लोगों की तलाश उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा तथा नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed