{"_id":"62c9d4780c490f379f1c559a","slug":"13-5-crore-received-for-development-works-in-the-district-bijnor-news-mrt596369589","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद व विधायकों को विकास कार्यों के लिए 13.5 करोड़ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद व विधायकों को विकास कार्यों के लिए 13.5 करोड़ मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विकास कार्यों के लिए 13.5 करोड़ मिला
बिजनौर। ग्रामीणों को सांसद व विधायक बजट के कारण विकास कार्य कराने से मना नहीं कर सकेंगे। शासन ने सांसद व विधायक निधि में 13.5 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। सांसद व विधायकों के विकास संबंधी प्रस्ताव आने पर प्रक्रिया शुरू होगी।
जिले में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से मलूक सिंह नागर तथा नगीना लोक सभा क्षेत्र से गिरीश चंद्र सांसद हैं। दोनों बसपा के सांसद हैं। आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें बिजनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सुची चौधरी, नजीबाबाद से सपा के तस्लीम अहमद, धामपुर से भाजपा के अशोक राणा, नूरपुर से सपा के रामौतार सैनी, चांदपुर से सपा के स्वामी ओमवेश, नहटोर से भाजपा के ओम कुमार, बढ़ापुर से भाजपा के सुशांत सिंह तथा नगीना से सपा के मनोज पारस विधायक हैं। इनके अतिरिक्त जिले से अशोक कटारिया एमएलसी हैं।
जिला ग्राम्य विकास संस्थान अर्थात डीआरडीए के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि सांसदों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की निधि से क्रमश: दो-दो करोड़ तथा विधायक व विधान परिषद सदस्य में प्रत्येक को पहली किश्त की डेढ़ डेढ़ करोड़ की धनराशि आवंटित हुई है।
विज्ञापन
ये कराए जाएंगे विकास कार्य
डीआरडीए के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि शासन से सांसद व विधायक निधि से कराए जाने वाले कार्यों की सूची तय है। बताया कि निधी से सीसी रोड का निर्माण, विद्यालयों में कक्षा निर्माण, बरातघर तथा यात्री शेड का निर्माण आदि करीब एक दर्जन विकास कार्य कराए जा सकते हैं। सांसद व विधायक विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजते हैं। इसके बाद सीडीओ कार्यदायी संस्था नियुक्त करते हैं। संस्था संबंधी कार्य का एस्टीमेट बनाती है। एस्टीमेट मंजूरी के बाद कार्य निश्चित प्रक्रिया से शुरू होता है।
एक सांसद ने ही भेजे प्रस्ताव
परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी ने कहा कि अभी तक नगीना सांसद गिरीश चंद्र के ही सांसद निधि से होने वाले विकास कार्य के प्रस्ताव आए हैं। बिजनौर सांसद समेत किसी विधायक व विधान परिषद सदस्य का कार्य कराने के प्रस्ताव नहीं आए हैं।