{"_id":"5cdb0ae5bdec22078d32f1bc","slug":"121557859045-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बदहाल, पैदल भी चलना भी दुर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बदहाल, पैदल भी चलना भी दुर्भर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कें बदहाल, पैदल भी चलना भी दुर्भर
बिजनौर। जिले की कई सड़कें बदहाल हैं। इन सड़कों पर पैदल भी चलना दुर्भर है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए, लेकिन आज तक सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
चांदपुर से दत्तियाना तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क की दशा बेहद खराब है। इस सड़क पर पैदल भी लोग नहीं चल पा रहे। वाहन भी बड़ी धीमी गति से निकलते है। यह मार्ग जलीलपुर को जोड़ता है। कई बार मार्ग को बनवाने की मांग उठी, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जो भी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में आया, लोगों ने उनके सामने ही सड़क को बनवाने की मांग उठाई। सड़क टूटी फूटी होने की वजह से लोग इस मार्ग से निकलते हुए कतराते हैं।
बिजनौर से रावली होकर बाखरपुर तक जाने वाला 14 किलोमीटर मार्ग पूरी गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लोग मजबूरी में ही इस मार्ग से निकलते हैं। टेंपो वाले तक इस मार्ग की हालत को देखकर इधर जाना पंसद नहीं करते। मार्ग में सड़क जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों ने कई बार मार्ग को बनवाने की मांग उठाई लेकिन किसी ने भी इस मार्ग की सुध नहीं ली। गड्ढों की वजह से इस मार्ग पर भी वाहन रेंगकर निकल रहे हैं। पैदल भी लोगों को इस मार्ग से निकलने में परेशानी हो रही है। गड्ढों की वजह से आए दिन इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर के मुताबिक चांदपुर से दत्तियाना होकर जलीलपुर तक जाने वाले मार्ग को बनाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द इस पर काम शुरू होगा। बिजनौर से रावली मार्ग की भी जांच कराई जाएगी।