फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मोबाइल वैन से रोगों पर वार करेगा स्वास्थ्य विभाग

मोबाइल वैन से रोगों पर वार करेगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 02 Apr 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल वैन से रोगों पर वार करेगा स्वास्थ्य विभाग
मोबाइल वैन से रोगों पर वार करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

कार्य योजना तैयार करने में जुटे अफसर, हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध रहेगी वैन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग विभिन्न प्रकार के मौसमी एवं संक्रामक रोगों से निजात दिलाने के लिए गांव-गांव मोबाइल वैन घुमाकर रोगों पर वार करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर कार्य योजना तैयार करने में जुट गए हैं। अफसरों की मानें तो वैन में इमरजेंसी सुविधाएं और चिकित्सक तैनात रहेंगे। इसके अलावा मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी।
जिले की आबादी करीब 40 लाख है। पूरे जिले के लोगों का जिला अस्पताल में आकर इलाज कराना संभव नहीं हो पाता है। विशेष परिस्थितियों में ही लोग जिला अस्पताल में आकर अपना इलाज कराते हैं या फिर जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र के लोग ही यहां पर आते हैं। दूरदराज के लोगों को जिला अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। जिले में कुल 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन पर जिला अस्पताल की अपेक्षा सुविधाओं का काफी अभाव रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के स्वास्थ्य महकमे ने शासन के निर्देश पर आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल वैन गांव-गांव घुमाने का फैसला किया है। फिलहाल जिला अस्पताल के लगभग दस किलोमीटर तक के क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा फिलहाल नहीं मिलेगी। अफसरों के अनुसार वैन में इमरजेंसी सारी सुविधाएं जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, बीपी, शुगर आदि चैक करने वाली मशीनें रहेंगी। साथ ही योग्य चिकित्सक भी वैन पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा मौसमी बीमारियों एवं अन्य जीवनदायिनी औषधियां वैन में उपलब्ध रहेंगी। बदलते मौसम में खांसी, नजला, जुकाम, वायरल आदि समेत अनेक बीमारियां होने की संभावना रहती है। लोगों को रोग मुक्त रखने के उद्देश्य से गांव-गांव मोबाइल वैन घुमाने का प्रस्ताव है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शरद कुमार त्यागी ने बताया कि इस कार्य योजना का खाका तैयार कराया जा रहा है। शासन से गाइड लाइन मिलने के बाद मोबाइल वैन का संचालन शुुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में एक स्थान पर जाकर खड़ी होगी वैन
सीएमओ के अनुसार गांव में जाकर वैन एक स्थान पर खड़ी होगी और एनाउंसमेंट के जरिये लोगों को वैन की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य की जांच कर उसी के अनुसार दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकायदा किया जाएगा रजिस्ट्रेशन
सीएमओ ने बताया कि मोबाइल वैन के जरिये इलाज कराने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा इसके बाद ही जांच आदि कर उपचार दिया जाएगा। गंभीर रोग होने पर संबंधित मरीज को जिला अस्पताल पहुंचने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed