फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना पर्ची न मिलने से किसान परेशान

गन्ना पर्ची न मिलने से किसान परेशान

Tue, 02 Apr 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
गन्ना पर्ची न मिलने से किसान परेशान
गन्ना पर्ची न मिलने से किसान परेशान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की चीनी मिल गन्ने की पैदावार कम होने के बाद भी कम पेराई कर रही हैं। किसानों के खेतों में अब भी गन्ना खड़ा है। नोटिस जारी होने के बाद भी चीनी मिल क्षमता के अनुसार पेराई नहीं कर रही हैं। इससे पेराई सत्र पूरे अप्रैल चलने का अनुमान है।
जिले के किसानों की प्रमुख फसल गन्ना है। जिले की खेती के कुल रकबे से आधी जमीन करीब दो लाख दस हजार हेक्टेअर में केवल गन्ने की फसल बोई जाती है। गन्ने की फसल पैदा करने में किसान कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पेराई सत्र 2017-18 में जिले की चीनी मिलों में गन्ना उत्पादन दस करोड़ क्विंटल से भी अधिक हुआ था। उत्पादन अधिक होने से चीनी भी बंपर बनी थी। जिले की चीनी मिलों में चीनी रिकवरी 13 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गई थी। जिले में गन्ना उत्पादन बंपर होने से किसानों की आमदनी में भी भारी बढ़ोतरी हुई। किसानों ने पिछले साल गन्ने का रकबा बढ़ा दिया था। रकबा बढ़ने के बाद भी इस बार गन्ने की पैदावार कम है। अधिक बारिश से गन्ने की पैदावार प्रभावित हुई है। गन्ने की पैदावार कम होने के बाद भी चीनी मिल पेराई समय से नहीं कर पा रही हैं। यह हाल तब है जब पिछले साल के मुकाबले चीनी मिलों ने पेराई सीजन लेट शुरू किया है। पिछले साल की पेराई के मुकाबले इस साल गन्ने की पेराई अब तक बहुत कम हुई है। किसानों को बांड की पर्ची नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल गन्ने की जरूरत अब तक आपूर्ति
धामपुर 224 155
स्योहारा 199 131
बिलाई 148 105
बहादरपुर 112 112
बरकातपुर 124 87
बुंदकी 118 82
चांदपुर 65 42
बिजनौर 54 26
नजीबाबाद 54 36
नोट: ये आंकड़े लाख क्विंटल में हैं।

पैदावार गिरने से किसान परेशान
गन्ने की पैड़ी में इस साल 25 प्रतिशत तक गन्ना कम निकला है। साथ ही पौधे में इस साल दस प्रतिशत तक गन्ना कम निकल रहा है। लागत बढ़ाने के बाद भी पैदावार कम होने से किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पर्ची के करेंगे तौल
बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार गन्ने की पैदावार कम है। पहले किसानों के बेसिक कोटे की पेराई कराई जा रही है। मिल संचालन के आखिरी दिनों में बिना पर्ची के तौल कराई जाएगी। तब किसान अपना गन्ना डाल सकते हैं।


शत प्रतिशत गन्ने की होगी पेराई
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों के शत प्रतिशत गन्ने की पेराई कराई जाएगी। किसी भी चीनी मिल को शत प्रतिशतव् गन्ना पेराई खत्म करने से पहले बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed