{"_id":"5c5498e5bdec223c4643858f","slug":"121549048037-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान था धर्मसिंह, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिजनौर। शुक्रवार की सुबह एक मजदूर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इससे सनसनी फैल गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खासपुरा निवासी धर्मसिंह (35) अपने परिवार के साथ पिछले काफी समय से बिजनौर के मोहल्ला बुखारा में एक किराए के मकान में रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने बुखारा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा होने की सूचना दी। इसी बीच युवक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार धर्मसिंह का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस कारण वह काफी परेशान रहता था। आए दिन वह अजीब हरकतें करता रहता था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह धर्मसिंह की किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।