{"_id":"5c53330fbdec22738335e970","slug":"121548956431-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2994 बूथों पर मतदाता सूचियों का प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2994 बूथों पर मतदाता सूचियों का प्रदर्शन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2994 बूथों पर मतदाता सूचियों का प्रदर्शन शुरू
बिजनौर। जिले के सभी पोलिंग बूथों पर 31 जनवरी से लोकसभा चुनाव की मतदाता सूचियों का प्रकाशन शुरू हो गया है। लोगों से अपने बूथों पर जाकर वोटर लिस्ट में वोटों का अवलोकन करने की अपील की गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार इस समय कॉलेज में वीवीपैट से लैस ईवीएम के संचालन का प्रदर्शन चल रहा है, जो फरवरी के प्रथम सप्ताह तक चलेगा। अब चुनाव आयोग के आदेश पर 31 जनवरी बृहस्पतिवार से मतदाता सूचियों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। जिले में कुल 2994 पोलिंग बूथ हैं। इनमें नगीना लोकसभा क्षेत्र में 992 मतदान केंद्र पर 1776, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में 424 मतदान केंद्र पर 827 व मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में 226 मतदान केंद्र पर 391 पोलिंग बूथ हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नगीना लोकसभा के नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 379, नगीना विधानसभा क्षेत्र में 394, धामपुर विधानसभा क्षेत्र में 316, नहटौर विधानसभा क्षेत्र में 337 तथा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 350 पोलिंग बूथ हैं। बिजनौर लोकसभा के बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में 461 व चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में 366 पोलिंग बूथ हैं। मुरादाबाद लोकसभा के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में 391 पोलिंग बूथ हैं।