{"_id":"5c2e5b5dbdec2256d34bd302","slug":"121546541917-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के साथ अभद्रता पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के साथ अभद्रता पर जताया रोष
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन
चांदपुर। नगर पालिका कर्मचारियों ने ईओ से अभद्रता करने के मामले में थाने में प्रदर्शन किया। अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दो दिन पहले मोहल्ला गोकुलनगर के निवासियों ने नाले में पानी की निकासी न होने व घरों में गंदा पानी भरने का आरोप लगाते हंगामा किया था। शिकायत पर ईओ शिवराज सिंह मौके पर गए थे। वहां मोहल्लेवासियों ने ईओ को खूबखोरी खोटी सुनाई थी। ईओ को मोहल्लेवालों ने पानी निकासी न होने से घरों का हाल दिखाया था। ईओ के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को नगर पालिका कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों ने थाने में जाकर प्रदर्शन किया। कहा कि ईओ व पालिका कर्मचारी नगर को साफ रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिर भी नागरिकों द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार किया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।