{"_id":"5bb12466867a5570e9561fb0","slug":"121538335846-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामधुन गाते शहर में घूमे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामधुन गाते शहर में घूमे कांग्रेसी
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मद्देनजर कांग्रेसियों ने शहर में घुमकर रामधुन गाई। लोगों से सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को मजबूत बनाने की अपील की।
रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैज आलम राईनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी की शुरुआत मोहल्ला किशनगढ़ से हुई। जिसमें तमाम कार्यकर्ता रामधुन गाते हुए मोहल्ला मोहम्मदी सराय, बाजार रज्जाक, लकड़ा से होते हुए नौगजा में पहुंचे। यहां प्रभात फेरी समाप्त हुई। नगर अध्यक्ष ने कहा कि आज देश कई और समस्याओं से जूझ रहा है। महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थी। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। हमें उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए। इस दौरान चौधरी हरीश वीर सिंह, अली हसनैन नकवी, यासिर अंसारी, भूपेंद्र सिंह, नईम अहमद, जहीर आलम, कैलाश चंद सैनी, इंद्रेश कुमार, मकसूद आलम, शाहिद सैफी, निराले मियां अंसारी, दानिश अंसारी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने प्रभात फेरी निकाली
मंडी धनौरा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेसियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली और भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह ने नगर के होली पार्क में आयोजित एक सभा में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। वहीं, सत्ता पर काबिज भाजपा देश में नई संस्कृति लागू करना चाहती है। आज भारत का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप पर खतरा पैदा हो गया है। भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दो अक्तूबर को अमरोहा में गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर जनपद भर के कांग्रेसी जमा होंगे। पूर्व सांसद राशिद अल्वी कांग्रेसियों को गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने की शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह, कल्लू कादरी, डा. एमपी शर्मा, जाकिर कुरैशी, अब्दुल समद सैफी, केसी शर्मा, सुभाष पोसवाल आदि मौजूद थे।