फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमन कमेटी की बैठक में ग्रामीणों ने उठाई समस्याएं

अमन कमेटी की बैठक में ग्रामीणों ने उठाई समस्याएं

Mon, 10 Sep 2018 01:18 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
अमन कमेटी की बैठक में ग्रामीणों ने उठाई समस्याएं
रूखालू। रहरा पुलिस चौकी में रविवार को आदमपुर थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में अमन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में गांव सिरसा कलां, बुरावली और बांसका के ग्रामीणों ने मोहर्रम का जुलूस निकाले जाने के दौरान आने वाली समस्याएं उठाईं। सिरसा कलां के ग्रामीणों ने मोहर्रम के जुलूस के रास्ते में कीचड़ की समस्या रखी। इस पर प्रधान को रास्ता ठीक कराने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने जर्जर हालत में लटक रहे बिजली के तारों की समस्या बताई। बिजली विभाग के कर्मचारियों को जुलूस निकाले जाने के दौरान मौजूद रहने को कहा गया। थानाध्यक्ष आरपी शर्मा ने परंपरागत तरीके से मोहर्रम के जुलूस निकालने और नई परंपरा न डालने को कहा। अमन कमेटी की बैठक में रहरा चौकी इंचार्ज नीरज कुमार, जुनैद अहमद, इस्लाम अली, बांसका प्रधान पति फखरुद्दीन अली, जुनैद आलम, शराफत पहलवान, महेंद्र सिंह, रामचंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed