{"_id":"5b5cc6814f1c1b50748b7be8","slug":"121532806785-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियाखेड़ा में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियाखेड़ा में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूखालू। हसनपुर तहसील के गांव हथियाखेड़ा में शनिवार की सुबह किसान का दो मंजिला मकान समेत तीन मकान भरभराकर गिर गया, जिससे मकान में रखा जरूरी सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं मलबे में दबकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग बाहर बरामदे में बैठे हुए थे औश्र महिलाएं रसोई घर में खाना बना रही थी। अगर सभी लोग मकान में बैठे हुए होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव हथसियाखेड़ा निवासी शेर सिंह के बेटे कलुवा, ओमपाल, धर्मपाल का मकान बराबर में है। मकान के पीछे काफी नीचा है। बौंगे विटोरे खड़े है। दो मंजिला मकान में कलुवा, उसके नीचे मकान में ओमपाल और बराबर वाले मकान में धर्मपाल रहता है। शनिवार की सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गए। घरों में रखा सामान रजाई गददे, कपड़े, चारपाई, बाइक, दो सिलाई मशीन, टीवी, डिश, संदूक, बर्तन, अनाज सहित अन्य जरूरी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए।