फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सभासद पति और सफाई कर्मचारी के बीच मारपीट में समझौता हुआ

सभासद पति और सफाई कर्मचारी के बीच मारपीट में समझौता हुआ

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सभासद पति और सफाई कर्मचारी के बीच मारपीट में समझौता हुआ
समझौते के बाद हड़ताल खत्म
विज्ञापन

नहटौर। पालिका सभासद के पति पर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में समझौता हो गया। इससे सभासद पति और सफाई कर्मचारी के बीच मारपीट होने पर सफाई कर्मचारियों ने पालिका में हंगामा करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। एक दोनों पक्षों में समझौता होने पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की।

पालिका के वार्ड नंबर 15 में ठेका सफाई कर्मचारी मनोज कुमार सफाई करने के लिए गया था। आरोप है कि सफाई करने को लेकर कर्मचारी और वार्ड सभासद पति शाहिद के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान सफाई कर्मचारी ने सभासद पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया। उन्होंने सभासद पति शाहिद उनके एक भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सभासद पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी। सफाई कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। नगर में सफाई नहीं होने की वजह से कूड़े के ढेर लग गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों की नगर पालिका में वार्ता चली। दोनों पक्षों में समझौता होने पर विवाद का निपटारा हो गया। उसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed