{"_id":"5b425f204f1c1bc1248b53ff","slug":"121531076384-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधारोपण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधारोपण होगा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठान के मालिक अब पौधरोपण करेंगे। जिले की सभी औद्योगिक इकाईयों को 200-200 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पौधरोपण के बाद इन पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी प्रतिष्ठान मालिकों की ही होगी। प्रतिष्ठान के आसपास ये पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सभी प्रतिष्ठान मालिकों को निर्देश दिए हैं।
पौधारोपण में अधिक से अधिक विभागों को अपने साथ जोड़ा जा रहा है। प्राइमरी स्कूलों के बच्चों से लेकर नगर पालिका प्रशासन को भी पौधरोपण करने के लिए लक्ष्य दिया गया है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों के आसपास भी इस साल पौधे लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को ही दी गई है। हर औद्योगिक प्रतिष्ठान को अपने आसपास 200 पौधे लगाने होंगे। सिर्फ पौधे लगाने से ही काम नहीं चलेगा। औद्योगिक प्रतिष्ठान इन पौधों की देखभाल भी करेंगी। ऐसा पहली बार हुआ है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी पौधरोपण अभियान में शामिल किया गया है। जिले में 98 औद्योगिक संस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग में पंजीकृत हैं। पौधरोपण के लिए चयनित क्षेत्र, गड्ढ़ों की खुदाई तथा पौधरोपण के फोटो भी उद्यमियों को प्रदूषण नियंत्रण विभाग के पास जमा करने होंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा के मुताबिक जिले की सभी 98 औद्योगिक इकाईयों को पौधरोपण के निर्देश दे दिए गए हैं।