{"_id":"5acfa7ce4f1c1b5d3e8b4d69","slug":"121523558350-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा काटा
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरुकी। कम इंडेंट आने के कारण गुस्साए किसानों ने बरुकी स्थित गन्ना सेंटर पर हंगामा काटा। गन्ना सचिव द्वारा आश्वासन देने पर किसान शांत हुए।
बरुकी स्थित बिलाई शुगर मिल के गन्ना सेंटर पर बेहद कम इंडेंट आने के कारण गुस्साए किसान आजाद किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में गन्ना सेंटर पर इकट्ठे हुए। किसानों ने सेंटर पर कम पर्चियां भेजने की की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। राहुल चौधरी ने कहा कि अभी काफी मात्रा में गन्ना खेतों में खड़ा है, लेकिन मिल प्रशासन किसानों की समस्या के प्रति उदासीन है। उन्होंने गन्ना सेंटर पर तौल बंद करा दी। जिला गन्ना अधिकारी को सेंटर पर बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान गन्ना समिति बिजनौर के सचिव सेंटर पर पहुंचे और किसानों को समझाया। इस पर किसानों ने गन्ना समिति सचिव का घेराव किया। गन्ना समिति सचिव द्वारा किसानों को पर्ची बढ़ाकर देने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। इस दौरान शंकर सिंह, हेमेंद्र सिंह, अतवीर त्यागी ,गौरव त्यागी, मजीद प्रधान आदि मौजूद रहे।