{"_id":"59fa1ccb4f1c1bcd538ba7b9","slug":"121509563595-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामी गंगे योजना में नहीं हो रहा कोई कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामी गंगे योजना में नहीं हो रहा कोई कार्य
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे योजना में नहीं हो रहा कोई कार्य
- सूचना अधिकार अधिनियम में मांगी गई सूचना से हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
सूचना अधिकारी अनियम के तहत मांगी गई सूचना में खुलासा हुआ है कि नमामि गंगे योजना के तहत बिजनौर जिले में कोई कार्य नहीं हुआ। दूसरी ओर अमन शांति जनकल्याण सोसायटी ने नमामि गंगे योजना में कार्य नहीं होने पर चिंता जताई है।
थाना मंडावर के गांव मोहम्मदपुर निवासी अनिल सैनी ने उप्र राज्य गंगा नदी संरक्षण अभिकरण से आरटीआई के तहत मांगी सूचना में जिले में नमामि गंगे योजना के कार्य की जानकारी चाही थी। जिसमें निदेशक वित्त ने दी सूचना में कहा है कि जनपद बिजनौर में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। दूसरी ओर, अमन शांति जन कल्याण सोसायटी की गांव मोहम्मदपुर देवमल में हुई बैठक में जिले में नमामि गंगे योजना में कार्य नहीं होने पर चिंता जताई है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि नमामि गंगे योजना में करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है। जबकि जिले में कोई कार्य नहीं कराया गया है। चिंता का विषय है। अनिल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मामराज, विनीत कुमार, राजपाल सिंह देशवाल, सोहन देव चौहान, अंकित राठी, हैप्पी व सुदेश आदि ने विचार रखे। संचालन अमित चौधरी ने किया।