{"_id":"59f8da254f1c1b70548ba304","slug":"121509480997-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी को कलक्ट्रेट गेट पर बेमियादी धरने पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की बरामदगी को कलक्ट्रेट गेट पर बेमियादी धरने पर बैठा परिवार
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी की बरामदगी को कलक्ट्रेट गेट पर बेमियादी धरने पर बैठा परिवार
अमरोहा। डेढ़ महीने पहले अपहरण हुई किशोरी की बरामदगी के लिए पीड़ित परिवार मंगलवार को कलक्ट्रेट गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। वहीं, पीड़ित परिवार ने सैदनगली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मंगलवार को हसनपुर सर्किल के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी नजरी पुत्र फजलू परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां दीवार सहारे बैनर लगाकर पत्नी और बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर को उसकी बेटी का गांव के कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ सैदनगली थाना पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस कई दिन तक टरकाती रही। इसी बीच पुलिस ने आरोपी फहीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अन्य तीन लोगों को बचा लिया। बेटी का अपहरण हुए करीब डेढ़ महीना बीत गया। लेकिन, पुलिस अभी तक उसे बरामद नहीं कर पाई है। वहीं, न ही आरोपियों के खिलाफ कोई तहरीर दी है।