{"_id":"598217f64f1c1b42078b4871","slug":"121501698038-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी की पहली सूची में 13019 किसानों का चयन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी की पहली सूची में 13019 किसानों का चयन,
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फसल ऋण मोचन योजना में पहली सूची में 13 हजार 19 किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों का आधार नंबर जांच में सही पाया गया है। अब इन किसानों की पात्रता की जांच होगी। जांच में सही पाए जाने पर 14 अगस्त तक इन किसानों के खाते में कर्ज माफी की रकम आ जाएगी। इन किसानों की सूची तहसील कार्यालयों पर चस्पा की जा रही है।
किसानों का ऋण माफ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। बैंक कर्मचारी और अधिकारी दिन-रात किसानों के खाते और आधार नंबर शासन के पोर्टल पर फीड करने में लगे हुए हैं। घोषणा की शर्तों के अनुसार जिले के एक लाख 95 हजार 152 किसान योजना में पात्र बन सकते हैं। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। 66 हजार 121 किसानों ने अपने आधार नंबर बैंक खातों से लिंक भी करा लिए हैं। इनमें से 13 हजार 19 किसानों के आधार नंबर सही पाए गए हैं। घोषणा के अनुसार इन किसानों की अब पात्रता की जांच कराई जाएगी। दूसरी सूची के लिए 22 हजार 696 किसानों की सूची बिना आधार नंबर के फीड कर ली गई है। इस सूची का जल्दी ही सत्यापन कराया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार पहली सूूची में शामिल ऋणी किसान तहसील स्तर पर चस्पा की गई सूची का अवलोकन कर लें। किसान तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर सत्यापन कार्य में सहयोग दें तथा अंश निर्धारण और शपथ पत्र आदि की कार्रवाई सात अगस्त तक पूरी करा लें। दूसरी सूची के ऋणी किसान अपने आधार नंबर बैंक शाखाओं में जमा कर दें।