फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तहसीलदार के नेतृत्व में जाबलपुर गूदड़ में गिराया गया अवैध निर्माण

तहसीलदार के नेतृत्व में जाबलपुर गूदड़ में गिराया गया अवैध निर्माण

Mon, 26 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार के नेतृत्व में जाबलपुर गूदड़ में गिराया गया अवैध निर्माण
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजस्व टीम ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ में ग्राम समाज की जमीन पर बना अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया।
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ के खसरा नंबर 18 पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा प्रकरण मेें राजस्व टीम और पुलिस के साथ अभद्रता के मामले में राजस्व विभाग ने सख्त रुख अपनाया। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी और तहसीलदार देवेंद्र पांडेय के निर्देश पर राजस्व लेखपाल जितेंद्र कुमार ने अवैध कब्जा और अभद्रता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तहसीलदार देवेंद्र कुुमार पांडेय ने स्वयं पुलिसबल और राजस्व टीम के साथ सुभाषनगर के निकट खसरा नंबर 18 पर अलका राजपूत द्वारा किया गया अवैध निर्माण जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। निर्माण गिराते समय तहसीलदार, ग्राम प्रधानपति हिमांशु राजपूत के अतिरिक्त राजस्व कानूनगो हरिराज, एसएसआई हरेंद्र सिंह, एसआई मनोज कुमार, अंजू तोमर, शरद पंवार के साथ भारी पुलिसबल मौजूद था। बताया जाता है कि अलका राजपूत और उनके भाइयों ने दो दिन पूर्व अवैध निर्माण हटाने पहुंचीं राजस्व टीम और पुलिस के साथ अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed